Home / खेल / टीम में वापसी के साथ ही Sanju Samson के नाम हुए ये अनोखा रिकॉर्ड

टीम में वापसी के साथ ही Sanju Samson के नाम हुए ये अनोखा रिकॉर्ड

Ind vs SL 3rd T20I highlights: Sanju Samson को श्रीलंका के खिलाफ पुणे T20 मैच में खेलने का मौका मिला। संजू ने करीब 5 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की। संजू ने इसके लिए रिकॉर्ड की हद तक इंतजार किया। जी हां.. संजू ने साल 2015 में अपना एकमात्र टी20 मैच खेला था। इसके बाद उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। टीम में वापसी के साथ ही संजू के नाम एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ पुणे टी20 मैच में रिषभ पंत के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। इसी के साथ संजू के नाम दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बीच सबसे लंबी गैप का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। संजू ने अपना एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था। इसके बाद उन्हें अब जाकर मौका मिला। इस दरमियान भारतीय टीम ने 73 टी20 मैच खेले। ऐसे में संजू भारत की तरफ से दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचों से बाहर रहने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मैच में 19 रन बनाए थे और 1 कैच लपका था। इसके बाद इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया।

संजू से पहले ये रिकॉर्ड उमेश यादव के नाम पर था। उमेश 2012 से 2018 के बीच 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेले थे। उनके बाद इस सूची में दिनेश कार्तिक (56) और मोहम्मद शमी (43) का नाम है। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो डेनली के नाम है। जो डेनली ने 2010 के बाद सीधे 2018 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस बीच इंग्लैंड ने 79 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इंग्लैंड के ही लियाम प्लंकेट 74 मैचों तक टीम से बाहर रहे।

संजू सैमसन लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने टीम इंडिया में तो जगह कई बार बनाई लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। हालांकि संजू आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे थे। इसी के चलते उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई।

About Bhaskar Times

Check Also

IPL 2026 के बाद नहीं चल रहा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 3 मैचों में बनाए सिर्फ इतने रन

5 IPL 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले 15 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com