दिल्ली हिंसा पर UN प्रमुख की नजर, बोले- शांति से प्रदर्शन करने की दें अनुमति

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस नई दिल्ली में स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों को शांति से प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए और सुरक्षा बलों को संयम दिखाना चाहिए।

पूर्वोत्तर दिल्ली में नागरिकता (संशोधन) कानून पर सांप्रदायिक हिंसा में पुलिस कांस्टेबल सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, और बुधवार तक 150 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ पुलिस सड़कों पर जलने और लूटपाट करने वाली दंगाइयों को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है।

महासचिव गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि प्रदर्शनकारियों को शांति से प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाए और सुरक्षा बल संयम दिखाए। यह पूछे जाने पर कि क्या संयुक्त राष्ट्र स्थिति की निगरानी कर रहा है, डुजारिक ने कहा हां, हम स्पष्ट रूप से इस पर बारीकि से नजर बनाए हुए हैं। 

धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात: दिल्ली पुलिस कमिश्नर

गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले दो दिन से जारी हिंसा के बाद अब स्थिति सामान्य हो रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिस्सों में धीरे-धीरे शांति वापस लौट रही है और ज्यादातर जगहों पर हालात सामान्य हो रहे हैं। इस बीच हिंसा के बाद लोग थोड़े डरे हुए हैं। बता दें कि अभी भी दिल्ली में कई जगहों पर छिटपुट हिंसा जारी है। इसी बीच पुलिस ने उत्तर पूर्वी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। सीलमपुर इलाके में पुलिस ने एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

वहीं, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने कहा कि उत्तर पूर्वी जिले में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही अतिरिक्त बल को तैनात कर दिया गया है। 

Back to top button