पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस अंदाज़ में सीएम योगी को दी जन्मदिन की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में जन्मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का असल नाम अजय सिंह बिष्ट था, जो गोरखपुर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ बन गए।

यूपी की सत्ता में विराजमान CM योगी ने सिर्फ काफी पहले अपना राजनीतिक सफर शुरू कर दिया था और 26 साल की उम्र में ही सांसद बन गए थे। राज्य और केंद्र में हिदुत्व के चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले योगी आदित्यनाथ इस साल भी हर साल की तरह बिना किसी आयोजन के बैठक करेंगे। योगी होने के नाते CM योगी जन्मदिन नहीं मनाते हैं।

लेकिन, देश भर में फैले उनके लाखों प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं देना नहीं भूलते। हर साल उनके जन्मदिन पर लोग उन्हें बधाई देने पहुंचते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस साल वह भी बंद रहेगा। हालांकि, सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम योगी के प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर के जरिए सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश के प्रगतीशील और मेहनती मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनकी अगुवाई में राज्य रोज नई ऊंचाईयों को छू रहा है. उनके प्रतिनिधित्व में प्रदेश में लोगों के जीवनस्तर में सुधार हुआ है।’

 पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग (MSME) मंत्री नितिन गडकरी ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।’

बात करें सीएम योगी के राजनीतिक करियर की तो सीएम योगी को गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैध्यनाथ ने महंत की गद्दी का उत्तराधिकारी बनाने के साथ ही राजनीतिक उत्तराधिकारी भी बना दिया था। जिसके बाद 1998 में 26 साल की उम्र में पहली बार योगी आदित्यनाथ इसी सीट से लोकसभा पहुंचे। 2017 तक लगातार सीएम योगी गोरखपुर से 5 बार सांसद रहे।

Back to top button