बुंदेलखंड : खोया खाने से आधा दर्जन हुए बीमार

राठ। भीषण गर्मी के मौसम में सेल्समेन से खरीदा हुआ प्रदूषित खोया खाने से दो मासूम बच्चों सहित आधा दर्जन लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।

मझगवां थाने के टोला रावत गांव में शुक्रवार को फेरी वाले से कुछ परिवारों ने खोया खरीदा। बताया कि इस खोये को चीनी में मिला कर खाया। जिसके बाद एक के बाद एक छह लोगों की हालत बिगड़ गई।

उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत होने पर गांव के हरीसिंह राजपूत (47) पुत्र मानसिंह, हरीसिंह की पत्नी शगुन (45), नातिन रौनक (5) पुत्री बलराम, सती (55) पत्नी दयाराम, कीर्ति (20) पुत्री हिंदा तथा शिवांक (5) पुत्र ज्ञानसिंह को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरके कटियार ने बताया कि सभी को फूड प्वाजनिंग हुई है। कहा कि उपचार के बाद हालत में सुधार है।

Back to top button