समधी और समधन दोनों हो गए लापता, दोनों ने अपने बच्चों की कर दी जिंदगी बर्बाद

वैसे तो वो दोनों उनके बच्चों की सगाई और शादी के बाद समधी और समधन बनने जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही बेटे और बेटी की सगाई होती, उन दोनों की आंखें चार हो गईं और दोनों ही फरार हो गए। नतीजा यह निकला कि अपने प्यार के चक्कर में दोनों ने अपने बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी। अपने इस कदम की वजह से गुजरात में चर्चा का विषय बने समधी और समधन अब एक बार फिर चर्चा में गए हैं। दरअसल, यह समधी-समधन 16 दिन उज्जैन में रहने के बाद हाल ही में घर लौटे थे और खबर है कि दोनों फिर से लापता हो गए हैं। इसके बाद परिजनों ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

समधी और समधन बनने जा रहे इन दोनों प्रेमियों की यह प्रेम कहानी इसी साल जनवरी में परवान चढ़ी थी। दोनों कॉलेज के समय से ही एक दूसरे को जानते थे और कॉलेज की यह दोस्ती 45 साल की उम्र में प्यार में बदल गई। वो भी तब जब उन दोनों के बच्चे आपस में सगाई और शादी करने जा रहे थे। एन सगाई से पहले परिवार और समाज की परवाह किए बिना दोनों अपने-अपने घरों से भाग गए थे।

समधी और समधन के साथ में ही भागने से यह घटना पूरे प्रदेश में काफी चर्चा में रही थी। इस मामले की शिकायत दक्षिण गुजरात के नवसारी पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। इस बारे में तरह-तरह के कहानियां सोशियल मीडिया में चर्चा में थी। समधी और समधन का यह जोड़ा 16 दिनों तक उज्जैन में रहने के बाद रुपए खत्म होने के कारण वापस आ गया था।

इस घटना से दोनों के परिजनों ने असंतोष था। समधी के परिजनों ने तो उसे स्वीकार कर लिया किन्तु समधन के परिवार में अनबन यूं ही बनी हुई थी। घर वापस आने के बाद उसके पति ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वह अपने मायके चली गयी थी। इन दोनों ने तय किया था कि अब वे एक दूसरे के संपर्क में नहीं रहेंगे। परन्तु एक महीने के अंतराल के बाद 29 फरवरी के दिन दोनों एक बार फिर अपने-अपने घरों से भाग गए हैं। महिला के भागने के बाद उसके पिता ने कामरेज पुलिस थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

Back to top button