मंत्री बीसी पाटिल ने फिर कहा भारत विरोधी नारे लगाने वालों को देखते ही गोली मारों

कर्नाटक के मंत्री बीसी पाटिल ने एक बार फिर भारत विरोधी नारे लगाने वालों को देखते ही गोली मारने का कानून बनाए जाने की वकालत की है। पाटिल ने सोमवार को बंगलूरू में बयान देते हुए कहा कि मैं केंद्र की मोदी सरकार से भारत के खिलाफ नारे लगाने वालों को देखते हुए गोली मारने का कानून बनाने के लिए आग्रह करूँगा।

कर्नाटक के मंत्री बीसी पाटिल ने आगे कहा कि आजकल कुछ युवाओं के लिए इस प्रकार से लोकप्रियता हासिल करना एक ट्रेंड बन गया है, जो देश और देशभक्ति को खराब करता है। इससे पहले बीसी पाटिल ने चित्रदुर्ग में कहा था कि मेरे हिसाब से भारत में एक ऐसे सख्त कानून की जरुरत है, जिसमें भारत के खिलाफ बुरा बोलने वाले और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों को देखते ही गोली मारने की इजाजत दे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए इस कानून की बहुत जरूरत है।

बीसी पाटिल ने आगे कहा था कि वे भारत के भोजन, पानी और हवा का लुत्फ़ उठा रहे हैं। यदि वे लोग पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं तो उन्हें यहां क्यों होना चाहिए? चीन में लोग अपने देश के खिलाफ बात करने से खौफ खाते हैं। मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हूं कि वे गद्दारों से निपटने के लिए एक कड़ा कानून लाएं।

Back to top button