साप्ताहिक राशिफल 2020: जानिए कैसा रहेगा महीने का पहला सप्ताह…

1.मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)। इस सप्ताह में  आपमें क्रोध की अधिकता रहने से परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे वही जो किसी को भी पसंद नही होगा जिससे समस्या अधिक गहरा सकती है। आस-पास किसी संबधी की अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आँख एवं पेट से ऊपरी भाग सम्बंधित रोग होने की सम्भावना है। नए कार्य का आरंभ एवं यात्रा संभव हो तो  टाले। धन की आमद तो होगी लेकिन खर्च अधिक रहने से आॢथक स्थिति कमजोर होगी। इस सप्ताह को  धैर्य से बिताये अगले सप्ताह में परिस्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी
2. वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)। इस सप्ताह का पूरा दिन आपके अनुकूल रहेगा। शुरुआत से ही शरीर स्फूॢतवान रहेगा।  व्यापार व्यवसाय में आॢथक लाभ के प्रबल योग बन रहे है किसी पुराने सौदे अथवा व्यवहार से असमय धन की आमद हो सकती है जिससे भविष्य की भचताओं से छुटकारा मिलेगा लेकिन पारिवारिक खर्चों में वृद्धि भी होगी। महिलावर्ग अथवा संताने किसी कामना पूॢत के लिये जिद करेंगे पूॢत होने पर घर का वातावरण आंनदमय रहेगा। वस्त्र-आभूषणों की खरीददारी की योजना बन सकती है। संध्या बाद का समय थोड़ा थकान वाला रहेगा लेकिन किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से जोश आ जायेगा।
3. मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)। इस सप्ताह में आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मन अनिर्णायक स्थिति में रहने से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है लेकिन आपका संतोषी स्वभाव रहने से मन दुखी नही होगा। स्वभाव में भावुकता अधिक रहने से किसी से धोखा या हानि होने की संभावना है बिना जांच पड़ताल के किसी की बातों पर शीघ्र भरोसा ना करें। माता या किसी अन्य वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले कर कोई महत्त्वपूर्ण कार्य करें। नकारात्मक सोच त्याग सकारात्मकता अपनाए। कल से परिस्थिति अनुकूल बनने लगेगी। सेहत थोड़े बहुत मानसिक तनाव को छोड़ ठीक ही रहेगी।
4 कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)। यह सप्ताह आपके लिए आनंददायक रहेगा।  आप दिनभर हास्य एवं मनोरंजन के मूड में रहेंगे मौज शौक पूरा करने के लिये आवश्यक कार्यो को भी नजरअंदाज कर सकते है। लेखक एवं कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को प्रतिभा प्रदर्शन के सुअवसर मिलेंगे। व्यापार व्यवसाय भी  सामान्य से अधिक उन्नत चलेगा लेकिन आॢथक मामले में जल्दी से किसी पर विश्वास ना करें अन्यथा हानि होने की संभावना भी है। नौकरी पेशा जातको की वेतन वृद्धि हो सकती है। परिजनों के साथ खरीददारी पर खर्च होगा।  अपनी ही किसी गलती से सेहत में विकार आने की सम्भवना है।
5. सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)। यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा। कार्यो में असफलता मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा जिसके कारण क्रोध की मात्रा भी आप में अधिक रहेगी। जल्दबाजी में बिना विचारे कोई भी कार्य ना करे। मध्यान बाद कुछ समय के लिये आलस और व्याकुलता बढ़ेगी स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम भी रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर समस्याओं का समाधान निकालना हितकर रहेगा। लंबे समय से उलझे आॢथक अथवा सरकारी कार्यो में  ढील देना ही उचित रहेगा अन्यथा उलझने ज्यादा बढ़ सकती है। दिन मौन होकर बिताने का प्रयास करें।
6. कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)। इस सप्ताह आपके अनुकूल रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से खुशी का अनुभव करेंगे। आपको सामाजिक क्षेत्र पर दिए योगदान के लिये प्रशंशा मिलेगी। नौकरी अथवा व्यापार में किसी अपरिचित से पहचान भविष्य के लिए लाभदायी रहेगी। आॢथक मामले आरम्भ में अटकते नजर आएंगे लेकिन थोड़ा प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। संध्या के बाद का समय मनोरंजन में बिताएंगे। परिजनों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। धन खर्च अधिक रहेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार रहने पर भी दिनचर्या को प्रभावित नही करेंगे।
7. तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)। यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल सफलता मिलने से संतोष होगा लेकिन बैठे बिठाए लाभ पाने की आशा ना रखें अन्यथा लाभ किसी अन्य को मिल सकता है। नए कार्य का विस्तार मध्यान के बाद करना शुभ रहेगा इसके लिये आवश्यक सहयोग थोड़े से प्रयास के बाद मिल जायेगा। पूर्व में किसी की सहायता करने के लिये आज समाज एवं कुटुंब में मान-सम्मान बढ़ेगा। हड्डी अथवा जोड़ो की तकलीफ हो सकती है सतर्क रहें। शेयर सट्टे से भी आकस्मिक लाभ की सम्भवना है। परिवार का वातावरण शांत रहेगा।
8. वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)। इस सप्ताह में आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। दि आरम्भ में धाॢमक प्रवृत्ति के कारण दिनचर्या में विलंब होगा लेकिन इसके बाद स्वभाव में फुर्ती आएगी रुके हुए कार्य सरलता से पूर्ण होने से आत्मविश्वाश में वृद्वि होगी। कार्य स्थल पर आज अधिकारी वर्ग का सहयोगात्मक वातावरण रहेगा। व्यवसायी वर्ग को आज जह से उम्मीद नही रहेगी वहंा से भी आकस्मिक लाभ होगा। परंतु संध्या से स्थिति इसके उलट हो जायेगी। बनते कामो में विघ्न आएंगे। आकस्मिक खर्च बढऩे से मन हताश होगा। सेहत में भी कोई विकार आ सकता है। परिवार में भी उदासीनता का वातावरण बनेगा।
9. धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)। सेहत के दृष्टिकोण से आपका यह सप्ताह प्रतिकूल रहेगा। शरीर में थकान बैचैनी शारीरिक अंगों में अकडऩ महसूस होने से कार्य के प्रति उत्साह की कमी रहेगी। नए कार्य का आरम्भ अथवा पूँजी निवेश भूल कर भी ना करें। सहकॢमयों का कार्य में विलम्ब से किसी से किया वादा पूर्ण नहीं कर पाएंगे। आॢथक दृष्टिकोण से दिन निराश करने वाला रहेगा ले देकर कही से धन की आमद होगी वह भी तुरंत ही हाथ से निकल जायेगा। मध्यान पश्चात परिजनों के सहयोग से स्थिति में परिवर्तन संभव है। किसी भी प्रकार का जोखिम वाला कार्य विशेष कर गहरे पानी अथवा अग्नि से बचें।
10. मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)। यह सप्ताह आपके लिए लाभ के अवसर लाएगा लेकिन  किसी विशेष कार्य को लेकर इंतजार भी करना पड़ेगा इसके बाद ही कार्य विस्तार की सफल योजना बनापायेंगे। शेयर-सट्टे से आकस्मिक लाभ की संभावना है निसंकोच होकर निवेश करें पूँजी निवेश के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।  बाद का समय आनद दायक रहेगा पुराने परिचितो से भेंट होंगी। आज उधारी की वसूली के लिए भी उपयुक्त समय है। परिवार में किसी अविवाहित के रिश्ते आएंगे। आध्यत्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी की सेहत पर खर्च होगा।
11. कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)। यह सप्ताह विषम परिस्थिति वाला रहेगा। आपके अंदर अतिआत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी। असंभव कार्य को भी संभव बनाने का प्रयास परिजनों अथवा किसी नजदीकी जानकार के साथ बहस कराएगा। जिससे कुछ समय के लिये मन मे नकारात्मक विचारों की अधिकता आएगी। मध्यान के बाद शारीरिक स्फूॢत एवं उत्साह का अभाव रहेगा। स्वयं अथवा किसी परिजन की बीमारी पर खर्च हो सकता है। कमर एवं कंधों सम्बंधित पीड़ा की संभावना है। संतान के उद्दंड स्वाभाव से हताशा होगी। इनपर नजर रहने की भी आवश्यकता है। भविष्य के खर्च सर पर होने पर भी आॢथक मामलों में जल्दबाजी करेंगे।
12. मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)। यह सप्ताह आपके लिये शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़संकल्पित रहेंगे। कोई भी कार्य आरंभ करने के बाद उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे उत्साह भी बना रहने से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। जिससे हर क्षेत्र में प्रशंशा के पात्र बनेंगे। मध्यान पश्चात आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है इसमे खर्च तो होगा लेकिन कुछ ना कुछ लाभ भी होगा। आॢथक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूप रेखा बनेगी। संध्या के समय पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है। खान-पान संयमित रखें। बाहर के खान पान से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button