Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / UP: कार सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त कर्नल से स्कॉर्पियो लूटी

UP: कार सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त कर्नल से स्कॉर्पियो लूटी

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में लूट का एक और मामला सामने आया है। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के समीप कार सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त कर्नल से गन प्वाइंट पर स्कॉर्पियो लूट ली। लूट करने वाले बदमाश विटारा ब्रेजा कार में सवार होकर आए थे स्कॉर्पियो लूटने के बाद बदमाश नोएडा की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शहर के एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहने वाले अतुल प्रताप सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल है। रविवार रात 9:30 बजे के करीब है बाजार से कुछ सामान खरीद कर स्कॉर्पियो से सोसाइटी की तरफ जा रहे थे जैसे ही वह सोसाइटी के समीप पहुंचे तभी ब्रेजा कार सवार बदमाशों ने अतुल को कार ओवरटेक करके रोक लिया इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाते एक बदमाश कार से उतरा और उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी पिस्टल की नोक पर बदमाश स्कॉर्पियो लूट कर फरार हो गए डीसीपी जोन 3 राजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है बदमाशों की तलाश की जा रही है।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com