बुंदेलखंड : नोडल अधिकारी ने परखीं व्यवस्थाएं

गल्हिया गांव में बैठक लेते नोडल अधिकारी

राठ। शासन द्वारा नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी नंदलाल सिंह ने स्थाई समितियों की बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपायों की समीक्षा की। साथ ही होम क्वारंटीन लोगों की जानकारी भी ली।

शुक्रवार दोपहर नोडल अधिकारी नंदलाल सिंह क्षेत्र के गल्हिया गाव पहुंचे। जहां विद्यालय में स्थाई निगरानी समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन कर उनकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि उन्हें भोजन आदि की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने गांव में लगे कोरोना संक्रमण से जागरूता वाले पोस्टरों को भी देखा।

निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह राजपूत ने की। नोडल अधिकारी ने लेखपाल अभिषेक त्रिवेदी, राजकुमारी, कुसुम कुमारी, आशा, सुमन, पुष्पा, उमारानी, उर्मिला आदि सदस्यों से जानकारी ली।

वहीं नोडल अधिकारी ने कस्बे की विभिन्न निगरानी समितियों की व्यवस्थाएं परखीं। सिकंदरपुरा वार्ड में होम क्वारंटीन लोगों की जानकारी ली। सभासद बृजेंद्र अनुरागी ने बताया कि उनके वार्ड में 37 लोग होम क्वारंटीन हैं।

इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार यादव, तहसीलदार श्यामनारायण शुक्ला, नगर पालिका ईओ केके मिश्रा, कोतवाल मनोज शुक्ला आदि रहे।

Back to top button