Home / पर्यटन / खाटू श्‍याम जी के दर्शन के बाद इन 3 Hill Station की खूबसूरती भी देखें

खाटू श्‍याम जी के दर्शन के बाद इन 3 Hill Station की खूबसूरती भी देखें

यह लेख भारत में घूमने की कई जगहों के बारे में बताता है। ये सुझाव देता है कि खाटू श्याम जी की यात्रा के बाद गर्मियों में घूमने के लिए कुछ हिल स्टेशन जैसे रनकपुर, माउंट आबू और पंचकूला बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये जगहें अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए जानी जाती हैं।

हमारे यहां भारत में घूमने के ल‍िए कई जगहें मौजूद हैं। यहां पर जहां आपको Hill Stations और सुंदर बीच मि‍ल जाएंगे, वहीं धार्मिक दृष्‍ट‍ि से भी यहां दर्शन करने के ल‍िए कई पौराण‍िक मंद‍िर हैं। यहां जाकर आपको शांत‍ि की अनुभूत‍ि होती है। ज्‍यादातर लोगों को केदारनाथ, बद्रीनाथ, वैष्‍णो देवी, काशी, मथुरा, कैलाश और नीम करोली की यात्रा करना अच्‍छा लगता है। इन जगहों पर भक्‍तों की जबरदस्‍त भीड़ देखने को म‍िलती है।

इन्‍हीं में से एक राजस्‍थान में स्‍थि‍त खाटू श्‍याम जी का दरबार है। इस दार्शन‍िक स्‍थल की मान्‍यता बहुत है। यहां देश व‍िदेश से भक्‍त अर्जी लगाने पहुंचते हैं। सालों साल यहां भक्‍तों की जबरदस्‍त भीड़ देखने को म‍िलती है। अगर आप गर्मियों के मौसम में खाटू श्‍याम जी के दर्शन करने जा रहे हैं तो आपकी ल‍िस्‍ट में और भी कई जगहें शाम‍िल हो सकती हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर ह‍ै। हम आपको खाटू श्‍याम जी से कुछ ही दूरी पर बसे Hill Stations के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप जा दर्शन करने के बाद जा सकते ह‍ैं। यकीन मान‍िए आपकी यात्रा यादगार हो जाएगी। आइए उन जगहों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं –

रनकपुर
रनकपुर जयपुर का फेमस ह‍िल स्‍टेशन है। खाटू श्‍याम जी से इसकी दूरी 398 क‍िलोमीटर है जबक‍ि जयपुर से 357 क‍िलोमीटर की दूरी ये ह‍िल स्‍टेशन मौजूद है। ये हिल स्टेशन अरावली पर्वत से घिरा हुआ है। इसका राजपूत साम्राज्य से पुराना संबंध है। यहां की हर‍ियाली आपको सुकून का एहसास कराएगी। आप यहां प्‍लेन, ट्रेन या अपनी गाड़ी से भी जा सकते हैं। अगर आप क‍िसी कम भीड़भाड़ वाली जगह की तलाश में हैं तो रनकपुर एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है।

माउंट आबू
अगर आप खाटू श्‍याम जी के दरबार में अर्जी लगा चुके हैं तो लौटते समय आप माउंट आबू को अपनी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में शाम‍िल कर सकते हैं। ये ह‍िल स्‍टेशन वाकई बेहद खूबसूरत है। आप यहं कई तरह के एडवेंचर एक्‍ट‍िव‍िटीज में ह‍िस्‍सा ले सकते हैं। अरावली की पहाड़ियों में बसा माउंट आबू हर मायने में खास है। आप नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और सनसेट पॉइंट भी जा सकते हैं। यहां आपको भीषण गर्मी में ठंडक का एहसास होगा।

पंचकूला
पंचकूला स्‍वर्ग का जीता जागता उदाहरण पेश करता है। खाटू श्‍याम जी से पंचकूला की दूरी 397 क‍िलोमीटर है। यहां का मोरनी हिल्स, सी एक्टिविटी जोन और आसपास के झरने आपका मन मोह लेंगे। ये जगह आपको सुकून का ए‍हसास कराएगी। अपनी पांच नहरों के कारण इसका नाम पंचकूला पड़ा। ये हर‍ियाणा में मौजूद है।

About Bhaskar Times

Check Also

जल्द शुरू होने जा रही Char Dham Yatra

उत्तराखंड की देवभूमि एक बार फिर भक्तों के स्वागत के लिए तैयार हो रही है। …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com