Home / मनोरंजन / Dhurandhar 2 के रास्ते में साउथ फिल्म ने बिछाए कांटे

Dhurandhar 2 के रास्ते में साउथ फिल्म ने बिछाए कांटे

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हिंदी बेल्ट और ग्लोबली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तांडव लगातार जारी है। हालांकि, साउथ मार्केट में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) उतना नहीं कमा पा रही है, जितनी फैंस और मेकर्स को उम्मीदें थीं।

‘धुरंधर-पार्ट 1’ के जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया था। हालांकि, साउथ में यह फिल्म पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ (Ustaad Bhagat Singh) की वजह से अपना सिक्का नहीं जमा पा रही है। ‘उस्ताद भगत सिंह’ कैसे ‘धुरंधर 2’ के रास्ते में कांटे बिछा रही है? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
पवन कल्याण की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मेकर्स ने सिर्फ तेलुगु भाषा में ही रिलीज किया है। पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये से बंपर ओपनिंग करने वाली इस फिल्म पर भी वर्किंग डेज का असर दिखा, लेकिन इसके बावजूद यह मूवी ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले सिंगल भाषा में कई गुना ज्यादा कमाई कर गई।

सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दूसरे दिन तेलुगु भाषा में कुल 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन दो दिन में 44 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, इसके मुकाबले ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साउथ की चारों भाषाओं को मिलाकर भी दूसरे दिन सिर्फ 1.78 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है।

कैसे ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने डाला ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन पर असर?
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ मलयालम और कन्नड़ भाषा में तो पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। ऐसी उम्मीद थी कि तमिल भाषा में आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मूवी अच्छा कलेक्शन कर लेगी। हालांकि, दूसरे दिन यह फिल्म तमिल में 1.16 करोड़ से लुढ़क कर सीधा 44 लाख रुपये पर आ गई।

इन तीन भाषाओं के अलावा ‘धुरंधर 2’ ने तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर फिर भी थोड़ी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने तेलुगु में पहले दिन 1.35 करोड़ और दूसरे दिन 1.30 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की है। अगर पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ सिनेमाघरों में नहीं आई होती, तो साउथ में इस फिल्म की कमाई काफी बढ़ने की उम्मीद थी।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने शुक्रवारको कन्नड़ भाषा में सिर्फ 3 लाख रुपये कमाए, तो वहीं मलयालम में मूवी सिर्फ 1 लाख रुपये पर सिमट गई। तमिल में फिल्म के खाते में 44 लाख रुपये आए और तेलुगु भाषा में यह फिल्म सिर्फ 1.30 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com