राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वडोदरा में किया ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस’ रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन, आध्यात्मिक जागरण अभियान भी शुरू???

राष्ट्रपति मुर्मू ने वडोदरा में ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस का किया उद्घाटन...

वडोदरा, 25 सितंबर 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 सितंबर 2026 को गुजरात के वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस’ रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के ‘विश्व नव निर्माण हेतु आध्यात्मिक जागरण’ (Spiritual Awakening for World Renewal) अभियान की भी शुरुआत की।

राष्ट्रपति ने कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज नडियाद के ‘विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति’ अभियान का वर्चुअल शुभारंभ भी किया।

आध्यात्मिक जागरण और मानवीय विकास पर जोर

ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज के समय में केवल आर्थिक विकास ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानवीय विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है जो केवल बुद्धि का विकास न करे, बल्कि विवेक को भी जागृत करे। उन्होंने प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, आत्म-नियंत्रण और ऐसी आध्यात्मिकता की जरूरत पर भी जोर दिया जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करे।

शांति और सद्भाव का केंद्र बनाने की उम्मीद

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दुनिया में तनाव, चिंता, हिंसा, असहिष्णुता और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। ऐसे वातावरण में ध्यान, आत्मचिंतन, करुणा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाले प्रयास महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस ऐसा स्थान बनेगा जहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शांति और सद्भाव के साथ जुड़ सकें।

‘विश्व नव निर्माण हेतु आध्यात्मिक जागरण’ अभियान की शुरुआत

राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज के ‘Spiritual Awakening for World Renewal’ अभियान की शुरुआत भी की। यह अभियान व्यक्तिगत परिवर्तन, आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से व्यापक सामाजिक बदलाव के संदेश पर केंद्रित है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर परिवर्तन की संभावना होती है। विचारों और कर्मों में सकारात्मक बदलाव से व्यक्ति अपने जीवन के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकता है।

युवाओं के लिए भी शुरू हुआ अभियान

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात के नडियाद में ब्रह्माकुमारीज के ‘Youth for Viksit Bharat: Awakening Inner Strength for Nation Building’ अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया।

इस अभियान के माध्यम से युवाओं में आत्म-जागरूकता, आत्मविश्वास, एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्म-अनुशासन जैसी क्षमताओं के विकास पर जोर दिया गया।

युवाओं को सशक्त बनाना सामूहिक जिम्मेदारी

राष्ट्रपति ने कहा कि युवाओं के सामने आज अनेक अवसरों के साथ कई चुनौतियां भी हैं। डिजिटल दुनिया, सूचना की अधिकता, प्रतिस्पर्धा, बदलती जीवनशैली और सामाजिक अपेक्षाएं युवा पीढ़ी के सामने नई परिस्थितियां पैदा कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल ज्ञान, तकनीक और कौशल

Back to top button