ये लोग न करें संतरे का सेवन

कोरोनाकाल में विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए लोगों ने संतरे का सेवन तो बहुत किया होगा। संतरे में मौजूद विटामिन सीए फाइबरए टामिन  कैल्शियम पोटैशियम मैग्नीशियम फॉस्फोरस इत्यादि पोषक तत्व शरीर को हेल्दी बनाए रखने में काफी मदद करते हैं।

बावजूद इसके क्या आप जानते हैं इसका अधिक सेवन करने पर आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं किन 5 परिस्थितियों में संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए।

अगर आपको पाचन संबंधी कोई परेशानी है तो संतरा का सेवन करना छोड़ दें। संतरे का अधिक सेवन करने से पेट में ऐंठन दस्त अपच जैसी दिक्कतें आपको परेशानी कर सकती है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद फाइबर की अधिकता से आपको डायरिया की शिकायत भी हो सकती है।

संतरे में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरियल इंफेक्शन पैदा कर सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति के दांतों में कैविटी होने से उसके दांत धीरे.धीरे खराब होने लगते हैं।

संतरे में मौजूद एसिड का सेवन अगर आप अधिक मात्रा में करते हैंए तो आपको एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। एसिडिटी होने पर व्यक्ति को सीने और पेट में जलन की परेशानी बढ़ सकती है।

शिशुओं को संतरे का सेवन नहीं करवाना चाहिए। संतरे में मौजूद एसिड उन्हें पेट संबधित परेशानी पैदा कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो खाली पेट संतरा का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरे में मौजूद अमिनो एसिड की वजह से पेट में बहुत गैस बनने लगती है।

इसके अलावा रात में भी संतरे का सेवन करने से बचना चाहिएए संतरे की तासीर ठंडी होने की वजह से आपको सर्दी.जुकाम की परेशानी हो सकती है।

Back to top button