Home / पर्यटन / नवंबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो भारत की 5 डेस्टिनेशन हैं बिल्कुल परफेक्ट

नवंबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो भारत की 5 डेस्टिनेशन हैं बिल्कुल परफेक्ट

नवंबर का महीना भारत में घूमने के लिए सबसे बेस्ट समय में से एक है। मानसून की विदाई और सर्दियों के आगमन के बीच का यह महीना मौसम के लिहाज से काफी सुहाना होता है। हर तरफ हरियाली होती है और मौसम का मिजाज काफी अच्छा रहता है।

ऐसे में अगर आप भी नवंबर में छुट्टियों पर जानें का प्लान बना रहे हैं, तो यहां भारत की 5 बेहतरीन जगहें (Places to Visit in November) हैं जो आपको एक यादगार अनुभव देंगी।

गोवा
नवंबर गोवा घूमने का परफेक्ट समय है। इस महीने में यहां का मौसम खुशनुमा हो जाता है, न तो ज्यादा गर्मी और न ही उमस। समुद्र का पानी भी शांत और साफ होता है। आप कालंगूट, बागा, अंजुना जैसे मशहूर बीचों का आनंद ले सकते हैं। नवंबर में गोवा की नाइटलाइफ फिर से जिंदा हो उठती है और बाजारों में रौनक लौट आती है। यहां ऐतिहासिक चर्च और पुर्तगाली आर्किटेक्चर भी देखने लायक हैं और सनसेट क्रूज का मजा तो गोवा में लेना ही चाहिए।

उदयपुर
राजस्थान का ‘लेक सिटी’ उदयपुर नवंबर में घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। तेज गर्मी के बाद इस समय यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। पिछोला झील में नाव की सवारी, सिटी पैलेस की भव्यता और सज्जनगढ़ किले से सनसेट का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। उदयपुर की संकरी गलियां, रंग-बिरंगे बाजार और राजशाही ठाठ-बाट का अहसास कराने वाले होटल आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। शाम को झील के किनारे बने रेस्तरां में डिनर का अपना ही मजा है।

केरल
‘गॉड्स ओन कंट्री’ केरल नवंबर में अपने सबसे खूबसूरत रूप में होता है। मॉनसून के बाद पूरा राज्य हरा-भरा होता है और तापमान सामान्य रहता है। आप अलेप्पी की मशहूर बैकवाटर हाउसबोट में सफर कर सकते हैं। मुन्नार की चाय की पहाड़ियों की सुंदरता देखने लायक होती है। थेक्कडी के पेरियार नेशनल पार्क में वन्यजीवों को देखना और कोवलम बीच पर आराम करना भी काफी शानदार अनुभव होगा। केरल का शांत वातावरण दिमाग और शरीर दोनों को रिचार्ज कर देता है।

कच्छ का रण
गुजरात का कच्छ का रण नवंबर में एक अलग ही रूप धारण कर लेता है। इस समय यहां रण उत्सव की शुरुआत होती है। पूर्णिमा की रात को चांदनी में चमकता हुआ सफेद रेगिस्तान किसी जादुई नजारे से कम नहीं लगता है। आप कच्छ की संस्कृति, शिल्प कला और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं। खतरानगर की विरासत, काला डूंगर से सनसेट और सफेद रेत में तंबू में ठहरना एक अनोखा अनुभव है।

मनाली
अगर आपको ठंड और बर्फ से प्यार है, तो नवंबर में मनाली से बेहतर कोई जगह नहीं है। इस समय हिमाचल प्रदेश का यह खूबसूरत हिल स्टेशन बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नजारा पेश करना शुरू कर देता है। मनाली में आप सोलंग वैली जा सकते हैं, रोहतांग पास का ट्रिप ले सकते हैं और एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। प्राकृतिक गर्म पानी के झरने कुल्लू-मनाली की खासियत हैं। प्राचीन मंदिर और वहां की संस्कृति भी देखने लायक है।

About Bhaskar Times

Check Also

जल्द शुरू होने जा रही Char Dham Yatra

उत्तराखंड की देवभूमि एक बार फिर भक्तों के स्वागत के लिए तैयार हो रही है। …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com