Home / पर्यटन / धरती पर जन्नत का एहसास कराते हैं दुनिया के 10 देश

धरती पर जन्नत का एहसास कराते हैं दुनिया के 10 देश

क्या आप 2026 में एक ऐसी ट्रिप पर जाने का सपना देख रहे हैं जो आपकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत एक्सपीरिएंस बन जाए? अगर हां, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है।

दुनिया के कोने-कोने में ऐसे नजारे छिपे हैं जो किसी पेंटिंग से भी ज्यादा सुंदर लगते हैं। चाहे आप बर्फ से ढके पहाड़ों के एडवेंचर की तलाश में हों, या फिर शांत नीले समुद्र के किनारे सुकून के पल बिताना चाहते हों- यहां बताए 10 देश अपनी अनोखी खूबसूरती से आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे (Travel Destinations 2026)। आइए जानते हैं।

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की सुंदरता किसी फिल्म के दृश्य जैसी लगती है। यहां आपको फ्योर्ड्स, ज्वालामुखी, ग्लेशियर और हरे-भरे खेत देखने को मिलेंगे। जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं, उनके लिए यहां बहुत कुछ है। माओरी संस्कृति और यहां के जंगल इसे उन ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट बनाते हैं जो खुले आसमान और मदहोश वादियों की तलाश में हैं।

ग्रीस
ग्रीस अपनी सफेद रंग की इमारतों वाले द्वीपों और गहरे नीले समुद्र के लिए मशहूर है। यहां के प्राचीन खंडहर इतिहास की कहानियां सुनाते हैं। चाहे सेंटोरिनी का प्रसिद्ध सनसेट हो या एथेंस के ऐतिहासिक स्थल, ग्रीस में समुद्र तटों और संस्कृति का एक बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। इसके अलावा, भूमध्य सागर का आकर्षण इसे 2026 के लिए एक ऑल-टाइम फेवरेट जगह बनाता है।

इटली
इटली में पुनर्जागरण काल के शहर, अंगूर के बागों से ढकी पहाड़ियां और अमाल्फी से लेकर सिंक टेरे तक फैले शानदार समुद्री तट हैं। यहां की कला, भोजन और हर क्षेत्र के बेहद खूबसूरत नजारे आपकी ट्रिप को कभी न भूलने वाला एक्सपीरिएंस बना देते हैं। यह फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी जन्नत से कम नहीं है।

थाईलैंड
थाईलैंड अपनी चूना पत्थर की चट्टानों, घने जंगलों, शांत द्वीपों और भव्य बौद्ध मंदिरों का एक अद्भुत मिश्रण है। यहां के स्ट्रीट मार्केट, लोगों का मिलनसार स्वभाव और स्वादिष्ट भोजन यहां की ट्रॉपिकल ब्यूटी में चार चांद लगा देते हैं। यह साल भर घूमने के लिए एक शानदार जगह है।

स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड अपने आल्प्स के पहाड़ों, फिरोजी रंग की झीलों और साफ-सुथरे गांवों के लिए जाना जाता है। चाहे आप स्कीइंग करना चाहते हों, हाइकिंग पर जाना चाहते हों या बस पुराने शहरों में घूमना चाहते हों, यहां के पहाड़ी नजारे साल भर किसी पोस्टकार्ड की तस्वीर जैसे सुंदर लगते हैं।

नॉर्वे
नॉर्वे के फ्योर्ड्स, चट्टानें, ग्लेशियर और आर्कटिक आसमान मिलकर बेहद नाटकीय और भव्य नजारे बनाते हैं। यहां दिखने वाली ‘नॉर्दर्न लाइट्स’, मिडनाइट सन और शांत गांव इसके तटीय और पहाड़ी क्षेत्रों को कभी न भूल पाने वाली सुंदरता देते हैं।

आइसलैंड
आइसलैंड अपनी बेमिसाल प्राकृतिक और ज्वालामुखी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां आपको लावा के मैदान, काली रेत वाले समुद्र तट और बड़े-बड़े ग्लेशियर देखने को मिलेंगे। यहां की नॉर्दर्न लाइट्स का नजारा मिलकर एक खूबसूरती में ऐसा समां बांधते हैं, जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलता।

स्पेन
स्पेन में सुनहरे समुद्र तट, मूरिश वास्तुकला, उत्तरी तट की हरियाली और जीवंत शहर सब कुछ एक साथ मिलता है। यहां के नजारे उतने ही विविध हैं जितना यहां का भोजन और त्योहार। चाहे आप समुद्र किनारे आराम करना चाहते हों या सांस्कृतिक यात्रा करना चाहते हों, स्पेन दोनों के लिए बेहतरीन है।

ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया की अल्पाइन झीलें, बारोक शैली के शहर और पहाड़ों की घाटियां किसी कहानियों की किताब जैसी सुंदर लगती हैं। वियना की भव्यता, साल्जबर्ग की संगीत विरासत और झील के किनारे बसे शहरों की शांति यहां के वातावरण को बेहद खास बनाती है।

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया एक विशाल महाद्वीप है जो अपनी प्राकृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। यहां मूंगे की चट्टानों से घिरे तटों से लेकर लाल रेगिस्तानी भू-भाग और सघन वर्षावन मौजूद हैं। यहां का विशिष्ट वन्यजीवन और तटीय शहर पर्यटकों को प्रकृति के करीब ले जाते हैं। रोमांच के शौकीन लोगों के लिए यह एक बेस्ट डिस्टिनेशन है।

About Bhaskar Times

Check Also

जल्द शुरू होने जा रही Char Dham Yatra

उत्तराखंड की देवभूमि एक बार फिर भक्तों के स्वागत के लिए तैयार हो रही है। …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com