Home / हेल्थ / फायदे ही नहीं, नुकसान भी पहुंचा सकती है मूंगफली

फायदे ही नहीं, नुकसान भी पहुंचा सकती है मूंगफली

मूंगफली स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि चाय के साथ या सिर्फ स्नैक के रूप में हर कोई इसे खाना पसंद करता है। यह सस्ता, स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये टेस्टी नट हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होती? कुछ लोगों के लिए मूंगफली हानिकारक साबित हो सकती है। आइए जानें किन लोगों को मूंगफली खाने से बचना चाहिए।

एलर्जी वाले लोग
मूंगली से एलर्जी सबसे आम समस्या है। इसे खाने से स्किन पर दाने, खुजली, दस्त व सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको पहले कभी मूंगफली खाने के बाद रैश या सूजन हुई है, तो इसे अपनी डाइट से हटा दें।

वजन कम करने वाले लोग
मूंगफली प्रोटीन, फैट और फाइबर का अच्छा स्रोत है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाना वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या मोटापे से परेशान हैं, तो मूंगफली सीमित मात्रा में ही खाएं।

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आपको मूंगफली खाने से बचना चाहिए। वैसे तो मूंगफली में सोडियम की मात्रा कम होती है, लेकिन नमक के साथ मूंगफली खाना हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। अगर आपको बीपी की समस्या है, तो मूंगफली के साथ नमक न खाएं।

सूजन वाले लोग
मूंगफली में ओमेगा-6 की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन ओमेगा-3 की कम होती है, इसलिए इसके कारण शरीर में हेल्दी फैटी एसिड्स असंतुलित हो सकते हैं और सूजन हो सकती है।

मिनरल्स के अब्जॉर्प्शन में रुकावट
मूंगफली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन शरीर में मिनरल्स के अब्जॉर्प्शन को ब्लॉक कर सकती है। इसमें पाया जाने वाला फाइटिक एसिड जिंक, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम के अब्जॉर्प्शन को रोकता है। साथ ही, इससे आंतों में जलन और एलर्जी भी हो सकती है।

About Bhaskar Times

Check Also

आपकी रोज की ये 5 गलतियां बढ़ा रही हैं हार्ट अटैक का खतरा

एक दौर था जब हार्ट अटैक को सिर्फ ढलती उम्र की बीमारी माना जाता था, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com