Home / राजनीति / बिहार : आज नवादा, नालंदा और शेखपुरा में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा

बिहार : आज नवादा, नालंदा और शेखपुरा में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का आज तीसरा दिन है। मंगलवार सुबह राहुल गांधी गया से नवादा के रवाना हो गए। यहां से उनकी यात्रा नालंदा होते हुए शेखपुरा पहुंचेगी। बरबीघा में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। गया रसलपुर गांव से नवादा जिला के लिए रवाना होते वक्त राहुल गांधी के समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। सड़क किनारे विभिन्न जगहों पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान ऊर्फ़ टीका खान ने बताया कि मतदाता अधिकार यात्रा के तहत राहुल गांधी गया से नवादा जिला के लिए रवाना हुए हैं। इससे पहले वे वजीरगंज प्रखंड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद गया जिले के जमुवाआ बाजार होते हुए नवादा जिला में प्रवेश कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार और मंगलवार सुबह तक गया जिले के विभिन्न जगहों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ है। जनता ने यह दिखा दिया है कि वह लोग राहुल गांधी में विश्वास कर रहे हैं और जिस तरह से सत्ता पक्ष के द्वारा वोटरों का नाम काटने का साजिश किया गया है, उसे जनता समझने लगी है। यही वजह है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में अपार जन समर्थन उमड़ रहा है।

नालंदा के सैदपुर में होगा वोट अधिकार यात्रा का स्वागत
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का काफिला आज नालंदा से होकर गुजरेगा। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा महागठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यात्रा गया- नवादा के रास्ते से होते हुए खराट मोड़ पहुंचेगी। वहां से नालंदा की सीमा सैदपुर में प्रवेश करेगी। पहले खराट मोड़ पर ही नेताओं के स्वागत की तैयारी की गई थी। लेकिन, अब स्थल को बदल दिया गया है। अब खराट मोड़ के आगे सैदपुर स्कूल के मैदान में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का स्वागत कार्यक्रम होगा।

About Bhaskar Times

Check Also

ब्रिटेन में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: लेबर पार्टी के दबाव के आगे झुके कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

ब्रिटेन की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com