शरीर ताकतवर होता है इन घरेलू उपायों से, जरूर देखें आजमा कर

किसी भी काम को करने के लिए शरीर को ताकत और ऊर्जा की जरूरत होती है। अब भले ही वह पुरुष हो या महिला, किसी की शारीरिक ताकत के लिए उसकी जीवनशैली, आहार और काम करने का तरीका मायने रखता है। कई लोगों की रोगों से लड़ने की क्षमता बहुत कमजोर होती है तो कई लोग ऐसे होते हैं जो कि गंभीर बीमारियों में भी ताकत बनाए रखते हैं। शरीर की ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के लिए दुकानों पर कई किस्म की दवाइयां या एनर्जी ड्रिंक मिलते हैं, लेकिन ताकतवर बनने के लिए किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स लेने की बजाए प्राकृतिक और स्वाभाविक रूप से उपाय करेंगे तो फायदेमंद रहेगा और कोई नुकसान नहीं होगा।

सही आहार : ताकत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप क्या खाते हैं? कैसा आहार लेते हैं? यदि आपके आहार में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और प्रोटीन जैसी चीजों की कमी है तो आपको अपने आहार में बदलाव करना जरूरी है। आहार में हरी सब्जियां और फलों को अधिक से अधिक शामिल करना चाहिए। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए। ताकत बढ़ाने के लिए नाश्ता करना बहुत जरूरी है। तीन घंटे के अंतराल में दिनभर थोड़े-थोड़े समय में कुछ खाते रहें। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और जितना खाते हैं उससे शक्ति मिलती रहती है।

भरपूर पानी पिएं : ज्यादा पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे थकान की स्थिति पैदा होती है। इसलिए शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय रहे : अगर आप सोचते हैं कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का मतलब जिम जाना है या ज्यादा वर्कआउट करना है तो ऐसा नहीं है। सुबह या शाम के समय टहलने की आदत डालें। कोई शारीरिक गतिविधि के लिए बैडमिंटन, फुटबॉल, स्विमिंग जैसे खेल सकते हैं। चाहें तो डांस को भी अपनी जीवनशैली में जोड़ लें। इन गतिविधियों से फिट रहेंगे। इससे शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होगी और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

सीढ़ियों का प्रयोग करें : अगर आप लिफ्ट में ही आते-जाते हैं तो इस आदत को थोड़ा बदल लें। लिफ्ट की बजाए जहां तक हो सके सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। ताकत बढ़ाने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। धीरे-धीरे आदत बनने पर शरीर की ताकत बढ़ने लगती है। मांसपेशियां मजबूत होती है और दिल पहले की अपेक्षा स्वस्थ रहता है।

योग को शामिल करें : योग तो सदियों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। योगासन से आंतरिक अंगों पर सकारात्मक असर पड़ता है। इससे ताकत के साथ शरीर का लचीलापन बढ़ता है।

बाहर का खाना खाने से बचें : बाहर का खाना बीमार तो करता ही है आपको सुस्त भी बनाता है। इससे ताकत कम होती है। फास्ट फूड आदि खाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button