कांग्रेस को मुस्लिम लीग कांग्रेस कहना चाहिए, अशोक चव्हाण के बयान पर भाजपा का पलटवार

कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक चव्हाण के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस को इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) नहीं बल्कि मुस्लिम लीग कांग्रेस (MLC) कहना चाहिए। वे केवल मुसलमानों के बारे में बात करते हैं और उनका ध्रुवीकरण करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। सोनिया गांधी ने जाकिर नाईक से चंदा लिया था। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।

बता दें कि अशोक चव्हाण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा कि कांग्रेस मुस्लिम भाइयों की अपील पर भाजपा को हटाने के लिए शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार में शामिल हुई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

कांग्रेस को हिंदुओं या दूसरे समुदायों की परवाह नहीं

पात्रा ने चव्हाण के बयान पर आगे सवाल करते हुए कहा कि क्या इसका मतलब यह है कि कांग्रेस सरकार मुसलमानों और केवल मुसलमानों से पूछकर कोई काम करती है? क्या उन्हें हिंदुओं या दूसरे समुदायों की परवाह नहीं है। 

पीएफआइ का सोनिया और राहुल गांधी दोनों ने समर्थन किया

पात्रा ने कांग्रेस पर आगे निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में पीएफआइ के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह वही संगठन है जिसका अतीत में सोनिया और राहुल गांधी दोनों ने समर्थन किया है। पीएफआइ आरएसएस और भाजपा के लोगों को मारने की साजिश रच रहा था।

औवेसी पर निशाना 

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन औवेसी पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा कि कल औवेसी ने कहा कि मुसलमानों ने 800 वर्ष तक इस मुल्क पर राज किया है। मेरे आबा और जात ने इस मुल्क को कुतुबमीनार, चार मिनार, जामा मस्जिद दिया है। लाल किला भी मेरे आबा और दादा ने बनाया, तुमहारे बाप ने क्या बनाया है? ये सवाल किससे था?। उन्होंने कहा कि हमारे दादा-परदादा ने इस देश को सहिष्णु, विराट, क्षमतावान, गरीमावान बनाया और आप लोग ऐसी भाषा का उपयोग करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button