Home / राजनीति / क्या झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बदलेंगे पाला? कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान

क्या झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बदलेंगे पाला? कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान

झारखंड में अपने गठबंधन सहयोगी झामुमो के पाला बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि गठबंधन अखंड है और राज्य में जन केंद्रित नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमारी एकता अखंड है और हमारा गठबंधन पहले से कहीं अधिक मजबूत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मैंने बात की। इसमें कोई संदेह नहीं है कि झारखंड में हमारा INDIA गठबंधन अडिग, एकजुट और जन केंद्रित कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हम घटिया ट्रोलिंग से प्रभावित नहीं होते
यह झारखंड के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है। दक्षिणपंथी ट्रोल नेटवर्क द्वारा फैलाई जा रही अफवाह उनकी बढ़ती हताशा का संकेत है। हम इस तरह की घटिया ट्रोलिंग से प्रभावित नहीं होते हैं।

About Bhaskar Times

Check Also

ब्रिटेन में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: लेबर पार्टी के दबाव के आगे झुके कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

ब्रिटेन की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com