Home / राजनीति / गंगा की तरह है भाजपा, पाप से मुक्ति पाने के लिए लगाएं डुबकी: मुख्यमंत्री माणिक साहा 

गंगा की तरह है भाजपा, पाप से मुक्ति पाने के लिए लगाएं डुबकी: मुख्यमंत्री माणिक साहा 

 आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा त्रिपुरा में ‘एकला चलो’ की नीति पर चलती हुई नजर आ रही है। इस बीच रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने वाम नेताओं से भाजपा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गंगा नदी की तरह है और इसमें ‘डुबकी लगाने’ से नेताओं को सभी पापों से छुटकारा मिल जाएगा।

भाजपा जीत को लेकर आश्वस्त : सीएम साहा

दक्षिण त्रिपुरा के काकराबान में जन विश्वास रैली के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम साहा ने कहा कि भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा, ‘मैं उन लोगों से अपील करता हूं, जो अभी भी स्टालिन और लेनिन की विचारधारा में विश्वास करते हैं, वे भाजपा में शामिल हों क्योंकि यह गंगा नदी की तरह है। यदि आप गंगा में पवित्र स्नान करते हैं तो आपके सभी पाप नष्ट हो जाएंगे।’

ट्रेन के डिब्बे अभी भी खाली हैं : मुख्यमंत्री साहा

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, ‘ट्रेन के डिब्बे अभी भी खाली हैं। खाली डिब्बे में बैठें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हम सभी को उस मंजिल तक ले जाएंगे, जहां हमें पहुंचना चाहिए था।’ आगे उन्होंने विपक्षी माकपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कम्युनिस्टों ने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया और वर्षों तक त्रिपुरा पर शासन किया है।

सीएम ने कहा, ‘कम्युनिस्ट शासन के दौरान कोई लोकतंत्र नहीं था क्योंकि वे हिंसा और आतंक की रणनीति में विश्वास करते थे। दक्षिण त्रिपुरा जिले में, वामपंथी शासन के दौरान 69 विपक्षी नेताओं की हत्या कर दी गई थी। काकराबान कोई अपवाद नहीं था जहां बहुत सारी राजनीतिक हत्याएं हुईं।’

आगामी चुनाव में भाजपा की जीत पर जताया विश्वास

सीएम साहा ने चुनावों में भाजपा की जीत पर विश्वास जताते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित साहा ने 5 जनवरी को जिस जन विश्वास रैली को हरी झंडी दिखाई थी, वह विपक्षी दलों को आकर्षित करेगी। उन्होंने कहा,

‘2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान त्रिपुरा में शाह द्वारा ‘प्रेष्ठ प्रमुख’ (पृष्ठ प्रभारी) के विचार को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया था। इसने 25 साल बाद कम्युनिस्ट किले को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने आगे कहा इस बार, जन विश्वास रैली विपक्ष को ऐसा ही करेगी। चुनाव के बाद वे केवल माइक्रोस्कोप से ही दिखाई देंगे।

About Bhaskar Times

Check Also

ब्रिटेन में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: लेबर पार्टी के दबाव के आगे झुके कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

ब्रिटेन की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com