Home / राजनीति / ‘कांग्रेस विधायक होते हुए भी मैं RSS से जुड़ा हूं’, राहुल के नेता का कबूलनामा हो रहा वायरल

‘कांग्रेस विधायक होते हुए भी मैं RSS से जुड़ा हूं’, राहुल के नेता का कबूलनामा हो रहा वायरल

Congress MLA ties with RSS मध्य प्रदेश के सुनसेर सीट से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सार्वजनिक मंच से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के साथ अपनी नजदीकियों का गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के विधायक होते हुए भी संघ से जुड़े हुए हैं और संघ के कई पदाधिकारी उनके परिचित हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता कई बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा पर सवाल खड़े कर चुके हैं। मगर मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के ही एक विधायक संघ के साथ अपने रिश्तों का गुणगान करते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस विधायक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो मध्य प्रदेश की सुनसेर सीट से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार का है, जिन्होंने सार्वजनिक मंच से RSS के साथ अपनी नजदीकियों का एलान किया है।

कांग्रेस विधायक क्या बोले?
कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार आगरा-मालवा क्षेत्र होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान जब उन्हें दो शब्द बोलने के लिए मंच पर बुलाया गया, तो उन्होंने RSS की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए।

भैरो सिंह परिहार ने कहा कि, कांग्रेस का विधायक होते हुए भी मैं संघ से जुड़ा हूं। उन्होंने कहा-
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और आप सब जितने भी लोग यहां बैठे हो आप भी यह सोचते होगे कि आप कांग्रेस के नेता तो नहीं क्योंकि आप संघ से जुड़े हुए हो। मैं आपका सम्मान करता हूं।

RSS के बड़े अधिकारियों से है परिचय
भैरो सिंह परिहार ने आगे कहा, “संघ से मैं भी जुड़ा हुआ हूं। कांग्रेसी होते हुए भी संघ के कई पदाधिकारी मेरे परिचित हैं और संघ के लिए मैंने इतना काम किया है।”

2 साल पहले करवाया था समझौता
भैरो सिंह परिहार ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने एक समझौता भी करवाया था। 2 साल पहले जब गरोठ सीट के विधायक को पुलिस उठा ले गई थी, तो जब मुख्यमंत्री आए तो उनसे मिलकर भैरो सिंह ने समझौता करवाया था।

About Bhaskar Times

Check Also

ब्रिटेन में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: लेबर पार्टी के दबाव के आगे झुके कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

ब्रिटेन की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com