Makar Sankranti 2020: सियासी थाल में सज गई दही-चूड़ा की डिश, JDU के भोज में NDA की जुटान

 Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के साल का पहला त्‍योहार (Festival) है। ऐसे में इस अवसर पर राजनीतिक दलों के भोज (Lunch by political parties) को सियासत की नजरों से देखा जाना कोई आश्‍चर्य की बात नहीं। विभिन्‍न दलों के बड़े नेताओं के इन सियासी भोजों में कौन-कौन शिरकत कर रहे हैं, इसपर नजरें टिकी रहेंगी।

सबसे बड़ा भोज जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह (Vashishtha Narayan Singh) के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर पूर्वाह्न 10 बजे से जारी है। समें राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एकजुटता दिख रही है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि भोज में राष्‍अ्रीय जनता दल (RJD) के विधायक फराज फातमी ने भी शिरकत की है। उधर, सदाकत आश्रम में आयोजित कांग्रेस के भोज में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा हो रहा है। दूसरी ओर इस भोज के लिए प्रसिद्ध रहे लालू आवास (Lalu Residence) पर सन्‍नाटा पसरा है।

मकर संक्रांति पर हो रहे तीन-चार बड़े सियासी आयोजन

मकर संक्रांति के अवसर पर सियासी दही-चूड़ा भोज के तीन-चार बड़े आयोजन हो रहे हैं। जेडीयू, कांग्रेस (Congress) के आयोजन के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधान पार्षद (MLC) रजनीश (Rajnish) का भी दही-चूड़ा भोज है। इस साल लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से भोज का आयोजन नहीं किया गया है। हालांकि, आरजेडी उपाध्‍यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh) ने एक दिन पहले 14 जनवरी को अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज दिया, लेकिन इसमें तेजस्‍वी यादव का नहीं पहुंचना चर्चा में है। 

वशिष्‍ठ नारायण सिंह के आवास पर दिख रही एनडीए की एकजुटता 

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा आयोजित भोज में मुख्यमंत्री (CM) नीतीश कुमार (Nitish Kumar), उपमुख्यमंत्री (Dy.CM) सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) व राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न दलों के विधायक व कार्यकर्ता मौजूद हैं। इसमें विपक्षी आरजेडी के सदसें की मौजूदगी के राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।

भोज में मौजूद आरजेडी विधायक फराज फातमी ने इसमें किसी राजनीति से इनकार किया। हालांकि, उन्‍होंने तेजस्वी यादव की ‘पोल खोल यात्रा’ पर सवाल भी उठाए। उन्‍होंने एनआरसी और सीएए पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्टैंड का समर्थन किया तथा कहा कि अब तेजस्वी यादव को अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्‍होंने सीएम की जल जीवन हरियाली यात्रा भी समर्थन किया।

भोज के लिए कई जिलों से 15 क्विंटल चूड़ा, 15 क्विंटल दही, 10 क्विंटल तिलकुट व गुड़-भूरा मंगाया गया है। शाम में पहुंचने वाले अतिथियों के लिए खिचड़ी-चोखा का भी इंतजाम है।

बीजेपी के रजनीश के भोज में आएंगे सीएम, डिप्‍टी सीएम 

बीजेपी विधान पार्षद रजनीश अपने बेली रोड स्थित आवास पर दही-चूड़ा भोज दे रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के शामिल होने की संभावना है। 

कांग्रेस के भोज में महागठबंधन की जुटान 

विपक्षी महागठबंधन (Grand Alliance) की बात करें तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा (Madan Mohan Jha) प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत (Sadaqat Ashram) आश्रम में भोज दे रहे हैं। इसमें विपक्षी नेताओं की जुटान होने लगी है। उपेंद्र कुशवाहा व मुकेश सहनी पहुंच चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button