PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: 15 लाख खातों में आज पहुंचेगी ₹2400 करोड़ की राशि, पहली नौकरी वालों को बड़ा तोहफा
PM विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 लाख लाभार्थियों को ₹2400 करोड़ DBT से मिलेंगे। जानें पात्रता, लाभ और पूरी प्रक्रिया।
5
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana (PM-VBRY): देश के युवाओं और रोजगार देने वाले संस्थानों के लिए आज बड़ा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत करीब ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी करेंगे। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 15 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा।
क्या है PM Viksit Bharat Rozgar Yojana?
PM-VBRY केंद्र सरकार की प्रमुख रोजगार प्रोत्साहन योजना है, जिसका उद्देश्य देश में औपचारिक रोजगार (Formal Employment) को बढ़ावा देना, युवाओं को पहली नौकरी में आर्थिक सहायता देना और कंपनियों को नए रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू की गई थी।
15 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक देशभर में लगभग 15 लाख रोजगार अवसरों को बढ़ावा मिला है। 19 जून को होने वाला DBT वितरण कार्यक्रम इस योजना का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।
पहली नौकरी वालों को कितना मिलेगा?
योजना के तहत पहली बार औपचारिक नौकरी करने वाले पात्र कर्मचारियों को ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार की शुरुआत में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
कंपनियों को भी मिलेगा फायदा
सरकार ने केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि नए रोजगार देने वाले नियोक्ताओं के लिए भी प्रोत्साहन का प्रावधान किया है।
- प्रत्येक अतिरिक्त पात्र कर्मचारी पर ₹3,000 प्रति माह तक प्रोत्साहन।
- विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र के नियोक्ताओं को चार साल तक लाभ।
- अन्य क्षेत्रों के लिए दो साल तक सहायता।
किसे मिल सकता है लाभ?
योजना का लाभ मुख्य रूप से:
- पहली बार औपचारिक नौकरी करने वाले युवा।
- EPFO से जुड़े पात्र कर्मचारी।
- अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ता।
- छोटे और मध्यम उद्योगों को मिल सकता है।
पैसा कैसे आएगा?
सरकार लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे DBT के जरिए राशि ट्रांसफर करेगी। इसके लिए पात्र लाभार्थियों का बैंक खाता और आवश्यक विवरण योजना के रिकॉर्ड से जुड़े होने चाहिए।
सरकार का क्या है लक्ष्य?
PM-VBRY का उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, युवाओं को औपचारिक कार्यबल से जोड़ना और सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करना है। सरकार का लक्ष्य करोड़ों नए रोजगार अवसरों को प्रोत्साहित करना है।
किन लोगों को रखना होगा ध्यान?

यदि आपने हाल ही में पहली औपचारिक नौकरी शुरू की है या आप पात्र नियोक्ता हैं, तो योजना की पात्रता शर्तों के अनुसार आपके खाते में DBT के माध्यम से प्रोत्साहन राशि आ सकती है। हालांकि, लाभ केवल निर्धारित पात्रता मानदंड पूरा करने वालों को ही मिलेगा।





