DSSSB भर्ती 2020: टेक्निकल असिस्टेंट की 297 भर्तियां, पढ़ें पूरी डिटेल

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 297 पदों पर भर्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं।  इनमें जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट समेत विविध पद शामिल हैं। इन पदों के लिए विज्ञापन संख्या 05/2020 है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 फरवरी 2020 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है:

विज्ञापन संख्या 05/2020 के अनुसार कुल पद : 297
आवेदन की अंतिम तिथि : 27 फरवरी 2020 

जूनियर स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), पद: 02 ( अनारक्षित)
योग्यता :  मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष हो। 
– अंग्रेजी शॉर्टहैंड की गति प्रति मिनट 100 शब्द हो। कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड प्रति मिनट 40 शब्द होनी चाहिए। 
वेतनमान: 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे-2400 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष।
————-
जूनियर असिस्टेंट, पद: 25 (अनारक्षित: 14)
योग्यता : 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड प्रति मिनट 35 शब्द और हिन्दी में प्रति मिनट 30 शब्द होनी चाहिए।
वेतनमान: 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे- 1900 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष।
———————-
अकाउंट असिस्टेंट-कम-कैशियर, पद: 18 (अनारक्षित: 10)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए। अकाउंटिंग मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर की जानकारी हो।
– साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।
वेतनमान: 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे- 2400 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष।
——————
स्टोर कीपर, पद: 06 (अनारक्षित:03)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक हो।
वांछनीय : संबंधित कार्यक्षेत्र में तीन साल का अनुभव हो।
वेतनमान: 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे- 2400 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष।
————————
केयर टेकर, पद: 01 (अनारक्षित) 
योग्यता : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री हो। या 
– किसी भी विषय में डिप्लोमा और कम से कम दो साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।
वेतनमान: 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे- 2800 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष।
———————-
फीस कलेक्टर/सब इंस्पेक्टर/ऑक्शन रिकॉर्डर, पद: 131(अनारक्षित: 67)
योग्यता : मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास की हो। 
वांछनीय : मार्केटिंग मैनेजमेंट में तीन साल का अनुभव हो।
वेतनमान: 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे- 1900 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष।
———————
जूनियर स्टेनोग्राफर (हिन्दी), पद: 16 (अनारक्षित: 06)
योग्यता : मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष हो। 
– हिन्दी और इंग्लिश में शॉर्टहैंड स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट हो। कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड इंग्लिश में 40 और हिन्दी में 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
वेतनमान: 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे-2400 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष।
——————
असिस्टेंट बैक्टीरियोलॉजिस्ट, पद : 07 (अनारक्षित : 04)
योग्यता : बायोकेमिस्ट्री/माइक्रोबायोलॉजी/बैक्टीरियोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी /जूलॉजी में मास्टर डिग्री हो। या 
– केमिस्ट्री/बायोकेमिस्ट्री/बायोलॉजी/ माइक्रोबायोलॉजी/बैक्टीरियोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी विषय के साथ बीएससी डिग्री हो।
– दो साल का कार्यानुभव भी होना चाहिए। 
वेतनमान: 9300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे-4600 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष।
————————–
टेक्निकल असिस्टेंट, कुल पद : 91
(विषय/कार्यक्षेत्र के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
– ब्यूटी कल्चर, पद : 01
– ऑर्किटेक्चर, पद : 03 (अनारक्षित : 01)
– इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, पद : 04 (अनारक्षित : 02)
– गारमेंट फेब्रिकेशन, पद : 02 (अनारक्षित)
– कमर्शियल आर्ट, पद : 01 (अनारक्षित)
– डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स, पद : 03 (अनारक्षित : 01)
– मेकेनिकल, पद : 14 (अनारक्षित : 07)
– मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, पद : 04 (अनारक्षित : 02)
– मॉर्डन ऑफिस प्रैक्टिस-इंग्लिश, पद : 02 (अनारक्षित : 01)
– इलेक्ट्रिकल, पद : 12 (अनारक्षित : 05)
– इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, पद : 10(अनारक्षित : 04)
– फॉर्मेसी, पद : 04 (अनारक्षित : 02)
– लाइब्रेरी साइंस, पद : 01 
– कंप्यूटर, पद : 28 (अनारक्षित : 13)
– फैशन डिजाइन, पद : 02
योग्यता (उपरोक्त सभी विषय)
– मान्यता प्राप्त स्कूली बोर्ड से दसवीं पास हो। साथ ही पद से संबंधित विषय में दो वर्षीय डिप्लोमा हो। या
– पद से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त हो। 
वेतनमान: 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे-2400 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष।
———-

चयन प्रक्रिया (पद के अनुसार)
’   लिखित परीक्षा (वन टीयर)  टू टीयर) और स्किल टेस्ट के माध्यम से योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। पद की आवश्यकता के अनुसार स्किल टेस्ट लिया जाएगा। 
’   वन टीयर में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस  एंड रीजनिंग एबिलिटी, अरिथमेटिक एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी, हिंदी लैंग्वेज एंड कॉ्प्रिरहेंशन एंड इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉ्प्रिरहेंशन से प्रश्न रहेंगे।  टू टीयर परीक्षा, वन टीयर परीक्षा के समान होगी, लेकिन इसमें प्रश्न का स्तर थोड़ा उच्च होगा।   
’   टीयर क परीक्षा का उपयोग अभ्यर्थियों को केवल शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाएगा। टीयर कक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा।  
’   भाषा के पेपर को छोड़कर परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। बोर्ड लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करेगा।
– परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की कटौती की जाएगी। लिखित परीक्षा का आयोजन दिल्ली में होगा। 

आवेदन शुल्क 
– 100 रुपये।  एससी/ एसटी, दिव्यांगों और महिला अभ्यर्थी को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।  
– शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ई-पे से करना होगा। 

आवेदन प्रक्रिया
– नियुक्ति के विज्ञापन को देखने के लिए डीएसएसएसबी की वेबसाइट (www.dsssb.delhigovt.nic.in) लॉगइन करें। होमपेज पर नीचे की ओर व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाएं।
– यहां VACANCY NOTICE ADVERTISEMENT NOTICE 05/20 लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इससे नया पेज खुल जाएगा।
– यहां फिर से इसी लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने से पद से संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसे ध्यान से पढ़ते हुए अपनी योग्यता की जांच कर लें। 
– अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए इस वेबसाइट (https://dsssbonline.nic.in) पर जाएं। ऑनलाइन आवेदन का लिंक 28 जनवरी 2020 को सक्रिय होगा।  
– फिर होमपेज पर दाईं तरफ मौजूद रजिस्ट्रेशन शीर्षक के तहत क्लिक फॉर न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। खुलने वाले अगले वेबपेज पर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारियां दर्ज करें। साथ ही साथ निर्देशानुसार ऑनलाइन फॉर्म भरें।    

खास तारीखें
– ऑनलाइन आवेदन के शुरू होने की तारीख : 28 जनवरी 2020 
’ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 27 फरवरी 2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button